City Post Live
NEWS 24x7

नक्सली मुठभेड़ में कोबरा जवान को लगी गोली, ऑपरेशन करके निकाली गयी गोली

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

नक्सली मुठभेड़ में कोबरा जवान को लगी गोली, ऑपरेशन करके निकाली गयी गोली

सिटी पोस्ट लाइव, चाईबासा/रांची: पश्चिम सिंहभूम जिले के झरझरा क्षेत्र की पहाड़ियों में शनिवार की अहले सुबह पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कोबरा का एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल जवान का नाम पी लोभा राजू (26) है। घायल होने के बाद जंगल से मैदानी क्षेत्र तक उसके साथियों ने उसे पैदल ढोकर लाया । इसके बाद सुबह करीबन साढ़े आठ बजे हेलीकाॅप्टर से घायल को रांची भेज कर मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां ऑपरेशन करके गोली निकालने के बाद जवान को आईसीयू में सिफ्ट किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पश्चिम सिंहभूम जिले के झरझरा क्षेत्र की पहाड़ियां और आसपास का इलाका काफी दुर्गम है। इसलिए नक्सली इसे सेफ जोन मानते हैं। हालांकि झरझरा की पहाड़ियों के आसपास सुरक्षा बलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर रखी थीं। इस वजह से नक्सलियों के ऊपर एक दबाव बना हुआ था। इधर गुप्त सूचना मिल रही थी कि इलाके में नक्सलियों की गतिविधियां चलने की संभावना है। इसके बाद सुरक्षा बल के जवान अलर्ट थे। शनिवार की सुबह जवानों व नक्सलियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। नक्सलियों के सफाये के लिए पुलिस , सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर कोल्हान डीआइजी कुलदीप द्विवेदी , एसपी चाईबासा , एसपी सरायकेला , एएसपी अभियान किये हुए है कैम्प किये हुए है। चाईबासा के घने जंगलों में ही नक्सलियों के खिलाफ अभियान को लेकर डीआइजी , सरायकेला , चाईबासा और सीआरपीएफ अधिकारियों की बैठक हुई। अधिकारियों ने नक्सल विरोधी अभियान को तेज करने की रणनीति तैयार की। झारखंड पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी अभियान में भी शामिल है और मुठभेड़ के बाद भागे नक्सलियों को घेरने को लेकर अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। चाईबासा जिले से सट्टे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.