City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में पिछले वर्ष 27 हजार 407 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड में पिछले वर्ष 27 हजार 407 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड पुलिस ने पिछले वर्ष 2018 में 27 हजार 407 अभियुक्तों को पूरे राज्य से गिरफ्तार किया है। जो पिछले तीन वर्षों के मुकाबले अधिक है। सीआईडी के एडीजी अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2016 में 22 हजार 239 और वर्ष 2017 में 22 हजार 126 अभियुक्तों को संगठित अपराध मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि निष्पादित वारंट की संख्या वर्ष 2016 में 82 हजार 34, 2017 में एक लाख 47 और 2018 में एक लाख 39 हजार 572 हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में निष्पादित किए गए कुर्की की संख्या 7354, वर्ष 2017 में 7364 और वर्ष 2018 में 12992 है। जबकि वर्ष 2016 में नियमित आग्नेयास्त्र 26, वर्ष 2017 में 11 और वर्ष 2018 में 24 बरामद किये गये है। एडीजी ने बताया कि वर्ष 2016 में देशी आग्नेयास्त्र 566, वर्ष 2017 में 511 और वर्ष 2018 में 494 बरामद किये गये है। वहीं वर्ष 2016 में जिंदा गोली 2618, वर्ष 2017 में 1482 और वर्ष 2018 में 1500 बरामद किये गये है।
साइबर अपराध की घटनाओं में हुई वृद्धि
राज्य में साइबर अपराध की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गयी है। वर्ष 2016 में 439 , वर्ष 2017 में 711 और वर्ष 2018 में 917 मामले पूरे राज्य में दर्ज किया गया है। वर्ष 2016 में निष्पादित कांड की संख्या 124 , वर्ष 2017 में 146 और वर्ष 2018 में 144 मामले शामिल है। वर्ष 2016 में 215, वर्ष 2017 में 604 और वर्ष 2018 में 435 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2016 में एक करोड़ 71 लाख रुपये, वर्ष 2017 में 45 लाख 50 हजार और वर्ष 2018 में दो करोड़ 17 लाख 87 हजार रुपये को फ्रीज किया गया है। साइबर अपराधियों से लोगों को जागरुक करने के लिए 2100 प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये गये है।
पिछले तीन वर्ष में 210 बालमित्र थाने का हुआ गठन
बच्चों से संबंधित अपराध को रोकने के लिए राज्य में पिछले तीन वर्ष में 210 बालमित्र थाने का गठन किया गया है। वर्ष 2016 में 27, वर्ष 2017 में 87 और वर्ष 2018 में 99 बालमित्र थाने का गठन किया गया है। वर्ष 2016 में 916, वर्ष 2017 में 321 और वर्ष 2018 में 51 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। ऑपरेशन मुस्कान और स्माईल के तहत अब तक कुल 2675 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया है।
संगठित अपराध में हुई कमी
राज्य में संगठित अपराध में पिछले तीन वषों में कमी आई है। वर्ष 2016 में 190 , वर्ष 2017 में 188और वर्ष 2018 में 115 सीसीए के अंगर्गत प्रस्ताव समर्पित किये गये है। वर्ष 2016 में 99 , वर्ष 2017 में 80 और वर्ष 2018 में 56 सीसीए के अंतर्गत निरुद्ध किया गया है। राज्य में 39 गिरोहों के 704 अपराधकर्मियों में से 444 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।
52 हजार 853 मामलों का हुआ निष्पादन
राज्य में वर्ष 2018 में कुल 53 600 मामले दर्ज किये गये तथा 52853 मामलों का निष्पादन किया गया है। वर्ष 2016 में 48328 मामले दर्ज किये गये और 50439 का निष्पादन तथा वर्ष 2017 में 50636 मामले दर्ज किये और 51162 मामलों का निष्पादन किया गया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.