City Post Live
NEWS 24x7

हथियारों के जखीरे के साथ 10 अपराधी गिरफ्तार

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, जमशेदपुर: जमशेदपुर की पुलिस को बडी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने परसुडीह और गोविंदपुर इलाके में छापामारी कर हथियारों के जखीरे के साथ 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में आकाश महतो, अमर बच्चा, रंजीत सरदार, अभियांशु समेत अन्य है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी जोजोबेडा से सटे गदरा के घर मे शरण लिए हुए थे। पुलिस टीम ने घर मे छापामारी कर सभी को दबोचा।

आकाश महतो ने मानगो के ओलीडीह के मंगल कॉलोनी में पांच अप्रैल को स्क्रैप टाल संचालक मोती चंद्र गुप्ता पर फायरिंग की थी। गोली संचालक की दाहिने पैर में लगी थी। आकाश और अभियांशु के खिलाफ ओलीडीह थाना में जान मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने और रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिलहाल अपराधियों गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नही की गई है। 10 अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। जितने भी अपराधी पकड़े गए हैं सभी किसी न किसी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। अधिकांश मानगो के रहनेवाले है। ओलीडीह में फायरिंग की घटना के बाद से परसुडीह और गोविंदपुर में फरारी काट रहे थे। बड़ा गिरोह खड़ा कर लिया था।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.