City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड: 24 घंटे में कोरोना के 5081 नए मामले, तीन संक्रमितों की मौत

राज्य में कोरोना के 21098 सक्रिय मामले

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

रांची:  झारखंड में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार सुबह तक राज्य में कोरोना के 5081 नए केस मिले हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से तीन लोगों की मौत हो गयी है। सबसे अधिक कोरोना के 1590 नए केस रांची से मिले हैं। राज्य में कोरोना से 1186 लोग स्वस्थ हुए है।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 21098 मामलों में सबसे अधिक 7113 राजधानी रांची में सक्रिय हैं। जिले में कुल 94271 पॉजिटिव केस है। जिले में 85568 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 374128 गया है। जबकि राज्य में कुल 18456055 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 21098 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 347866 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5164 मरीज की मौत कोरोना से हुई है।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 92.98 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और उनके बेटे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनके अलावा परिवार के तीन अन्य सदस्य भी पॉजिटिव हैं। हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिपोर्ट नेगेटिव है। मिली जानकारी के अनुसार जिन 13 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए मुख्यमंत्री आवास से लिया गया था। इनमें से मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, बेटे नीतिल सोरेन, बिश्वजीत सोरेन, सरला मुर्मू और बिपिन रजक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनके अलावा उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू, मुख्यमंत्री के वरीय आप सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव के अलावा अखिलेश कुमार, उदय शंकर, काजल ठाकुर, भोलानाथ बाउरी और वरुण देवगन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.