City Post Live
NEWS 24x7

मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत 

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के बानसिंह के पास सरस्वती पूजा की मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे जुलूस को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना शनिवार देर रात की है। सूत्रों के अनुसार घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की शिनाख्त फुलवरिया गांव निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र चंदन कुमार( 20) और मुनेश्वर महतो का पुत्र कपिल देव कुमार(21) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के मुखिया गांव निवासी महेंद्र सिंह का पुत्र विक्की कुमार बताया जा रहा है। वह अपने नानी के घर जोरी आया हुआ था। गंभीर रूप से घायल विक्की को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज में इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर किया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा डोभी एनएच 99 को रविवार सुबह जाम कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। आक्रोशित लोग मृतकों के परिजनों को 10 -10 लाख रूपए मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.