City Post Live
NEWS 24x7

अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वाक पर निकले दो युवकों को कुचला, मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के ओरमांझी डोंबा नदी पुल के पास आज अहले सुबह करीब सवा चार बजे किसी अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वाक पर निकले दो युवकों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच तहकीकात की। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मायापुर गांव का उदय बैठा ओरमांझी का राहुल कुमार ओर अभिजीत कुमार रोज की तरह आज भी अहले सुबह मॉर्निंग वाक करने निकले थे। उसी दौरान डोंबा नदी पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें पीछे से धक्का मारते हुए भाग गया। इस हादसे में उदय बैठा और राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी।

जबकि, अभिजीत नामक युवक गंभीर हालत में बदहवास होकर भागता हुआ थाना पहुंच गया। उसने पुलिस को सिर्फ इतना बताया कि हम घूमने निकले थे। बाद में पीछे से एक साइकिल वाला आया जिसने बताया कि डोंबा नदी के पास दो लोगों की लाश पड़ी हुई है। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक मॉर्निंग वाक करने के बाद मेहता होटल के पास जिम जाते थे। बाद में पुलिस दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वही, घयल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.