City Post Live
NEWS 24x7

एक ही दिन में हुई तीन दुर्घटनाएं, 10 घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

एक ही दिन में हुई तीन दुर्घटनाएं, 10 घायल

सिटी पोस्ट लाइव, लातेहार : जिले के अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को तीन सड़क दुर्घटना हुई। इसमें 10 लोग घायल हो गए। इनमें दो की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। पहली घटना गारू पथ पर हुई, जहां फलांग नामक यात्री बस असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हालांकि इस घटना में 4 यात्रियों को हल्की चोट लगी। वे दूसरी बस से मेदिनीनगर चले गए। वहीं दूसरी घटना बालूमाथ के मकइयाटांड़ में घटी। जिसमें विपरित दिशा से आ रही एक पिकअप वैन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार चार छात्राएं नीलिमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, मनु कुमारी और स्मिता कुमारी घायल हो गयी। छात्राएं बालूमाथ से मकइयाटांड़ जा रही थी। ग्रामीणों ने पिकअप वैन को पकड़ कर पिकेट में सौंप दिया। वहीं तीसरी घटना बालूमाथ-पांकी पथ घटी। इसमें एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। उसमें सवार सुरेंद्र सिंह समेत दो लोग घायल हो गए। घायल सुरेन्द्र सिंह और छात्रा स्मिता कुमारी को रिम्स भेज दिया गया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.