सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राष्ट्रीय अध्यक्ष दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के लिए बिहार से रांची आ रहे पार्टी के एक नेता विजेंद्र यादव की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले टिकट की इच्छा को लेकर ससाराम जिले के पूर्व जिला पार्षद सह आरजेडी नेता विजेंद्र यादव अपने करीबियों के साथ कार से रांची आ रहे थे।
बताया गया है कि हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के बरसोत के निकट उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।
Comments are closed.