City Post Live
NEWS 24x7

रांची-लोहरदगा रोड पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक गंभीर

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची-लोहरदगा रोड पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक गंभीर

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची-लोहरदगा रोड पर करंजी पुल के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि युवक तेज गति में बाइक चला रहा था। इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की शिनाख्त नेहालू अम्बा टोली निवासी सुनिल महली(22) के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में सुनील को बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.