City Post Live
NEWS 24x7

दुमका में सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत, दो घायल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

दुमका में सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत, दो घायल

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका : दुमका जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई तथा दो घायल हो गये। पहली घटना गुरुवार को मसानजोर थाना क्षेत्र के दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर सरकारी बांध के समीप घटी। जहां कंटेनर की चपेट में आने से 34 वर्षीय छोटू मरांडी की मौत हो गई। युवक अपने घर थाना क्षेत्र के देवानबाड़ी से काम कर मसानजोर जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के ही रानीबहाल-बासंकुली सड़क पर घटी। जहां दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दंपति सहित तीन लोग घायल हो गये। इलाज के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रानेश्वर में आशीष चक्रवर्ती की मौत हो गई। मृतक रानेश्वर थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव निवासी था। वहीं मृतक की पत्नी इतु चक्रवर्ती को घायलावस्था में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के सिउड़ी अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। वहां उसकी स्थिति में सुधार है। वहीं तीसरा घायल शिकारीपाड़ा निवासी सनातन मुर्मू है। तीसरी घटना शुक्रवार को गोपीकांदर थाना क्षेत्र के जोड़ासिमल गांव के समीप घटी। सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आने से मोती टुडू नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ का पुलिस के हवाले कर दिया। चौथी घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के रामगढ़-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर सिलठा गांव के निकट हुई। एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हंसडीहा थाना क्षेत्र के ही बरधे गांव निवासी नरेश मांझी के रूप में हुई। घटना गुरुवार देर रात में घटी। जानकारी के अनुसार नरेश मांझी थाना क्षेत्र के खुटहन हाट से मछली बेच कर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अन्य घटना दुमका-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर चंद्रदीप पेट्रॉल पंप के समीप शुक्रवार की देर रात हुई। बाइक दुर्घनाग्रस्त होने से एक युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिलठा गांव निवासी विकास मांझी के रूप में हुई। विकास अपनी बहन के घर जामा जा रहा था। इसी बीच चंद्रदीप पेट्रोल पंप के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना प्रभारी मनोज कुमार राय और एएसआई बिनोद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विकास के मां औऱ पिताजी भी इस दुनिया में नहीं हैं। वह सिलठा में अपने चाचा के साथ रहता था।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.