City Post Live
NEWS 24x7

तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक की मौके पर मौत, पांच घायल

गुमला जिले के घाघरा-नेतरहाट मार्ग पर हुई दुर्घटना, गंभीर रूप से घायल तीन लोग गुमला सदर अस्पताल रेफर

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक की मौके पर मौत, पांच घायल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र में ऑटो पलटने से एक लड़की मौत हो गई तथा पांच घायल हो गये। स्थानीय अस्पताल में सभी घायलों का इलाज करया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना रविवार सुबह घाघरा-नेतरहाट मार्ग पर देवाकी पिठोरटोली के समीप हुई। मृतक की पहचान नामूदाग विशुनपुर निवासी 17 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि सभी लोग विशुनपुर से ऑटो में सवार होकर घाघरा आ रहे थे। चालक काफी तेज गति से ऑटो चला रहा था। इसी दौरान घाघरा-नेतरहाट मार्ग पर पीठ और चोली देवाकी गांव के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें एक लड़की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गये। घायलों में ऑटो सवार बिहार अररिया निवासी खुशबू देवी (30), विशुनपुर ओरिया निवासी जागा उरांव (55), सिटूआ उरांव (55), लिटनगु उरांव, सेवती देवी (50) तथा सुको उरांव घायल शामिल हैं। इनमें प्राथमिक उपचार के बाद खुशबू कुमारी, सिटूआ उरांव, लिटनगू उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.