City Post Live
NEWS 24x7

रांची के चुटिया में अनियंत्रित कार ने सात को कुचला, दो की मौत

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

रांची के चुटिया में अनियंत्रित कार ने सात को कुचला, दो की मौत
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को कुचला दिया। हादसे में दो लोगो की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गये हैं। घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार देर रात 2 बजे की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह लोग होटल से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। तभी पटेल चौक केे पास एक तेज रफ्तार कार ने इन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया है कि कार चालक नशे में धुत था जिससे उसने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और सात लोगों को चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गयी। अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लिया गया  है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.