रांची: सड़क दुर्घटना में मतदानकर्मी सहित आठ घायल
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में जामताड़ा जिले के गोविंदपुर – साहेबगंज हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मतदानकर्मी सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गनीमत रही कि इस भीषण सड़क हादसे में किसी की जान नही गयी। लेकिन आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि घटना उस वक्त घटी जब नारायणपुर से पांडेयडीह की ओर जा रही टेम्पु पर आठ लोग सवार थे। उसी समय गोविंदपुर की ओर से जामताड़ा आ रही पिकअप वैन ने नारायणपुर प्रखंड कार्यालय के पास टेम्पू में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमे आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा। वहीं दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है। सूत्रों ने बताया कि दोनों वाहनो के तेज गति में रहने के कारण दुर्घटना हुई है।
Comments are closed.