City Post Live
NEWS 24x7

रांची के इटकी में हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

रांची के इटकी में हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राजधानी रांची से सटे इटकी थाना क्षेत्र के सुगदा गांव में एक जंगली हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। घटना शुक्रवार रात की है। जबकि तीन महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचायी। मृतक महिला की शिनाख्त इटकी थाना क्षेत्र के डोला गांव निवासी 52 वर्षीय बंधनी उरांव के रूप में की गयी है।

जानकारी के अनुसार बंधनी देवी तीन अन्य औरतों के साथ गांव के बगल में एक शादी समारोह से बीती रात अपने घर लौट रही थी। बताया जाता है कि सुगदा गांव के करीब  पहुंची ही थी तो एक जंगली हाथी ने उनकी ओर दौड़ा। बंधनी उंराव को छोड़कर अन्य तीनों महिलाएं भागने में सफल रहीं। लेकिन बंधनी उरांव भाग नहीं पायी। हाथी ने बंधनी उरांव को उठाकर पटक दिया और कुचल दिया। इस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इधर तीन अन्य महिलाएं गांव पहुंची और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। लेकिन रात ज्यादा होने की वजह से कोई वहां नहीं गया। शनिवार की सुबह पुलिस ने बंधनी देवी का शव सुगदा गांव से बरामद किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.