पिकेट लूटने और 40 किलो का केन बम लगाने वाला एक नक्सली गिरफ्तार
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने 40 किलो के केन बम लगाकर पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने और टिमरा पिकेट लूटने के प्रयास करने के मामले में नक्सली अशोक बाहन्दा उर्फ बोकेया बाहन्दा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य है।
एसपी इंद्रजीत महथा ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छोटानागरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अशोक को गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ एक मार्च 2013 में सुरगुईया जंगल में भाकपा माओवादियों के 40-50 सदस्यों के द्वारा टिमरा पिकेट को लूटने की योजना बनायी गयी थी। इस दौरान पिकेट को मदद पहुंचाने के लिए आने वाले पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिए जेड़ मोड़ पर लगभग 40 किलो का केन बम लगाया गया था।
गिरफ्तार नक्सली ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बिष्णु चेरवा के साथ इस घटना में शामिल था। एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में एसडीपीआ विमलेश कुमार त्रिपाठी, मनोहरपुर अंचल खुर्शीद आलम, प्रदीप मिंज, आमीर आलम खां, सोमेश्वर कुमार सिंह, दिनबंधु कुमार, आंनद कुमार सहित सशस्त्र शामिल थे।
Comments are closed.