रांची के नामकुम में ग्राम प्रधान को घर से उठा ले गए नक्सली
Read Also
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के नामकुम प्रखंड के सोगोर के ग्राम प्रधान संदीप सुंडिल को नक्सलियों ने अपहरण कर लिया। शनिवार को परिजनों ने थाने में नक्सलियों द्वारा अपहरण करने की सूचना दी है। डीएसपी नीरज कुमार के मुताबिक शुक्रवार देररात कुछ नक्सली उसके घर पहुंचे और ग्राम प्रधान को उठा ले गए। शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ग्राम प्रधान की सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
Comments are closed.