पुल पर लटका अनियंत्रित ट्रक, चालक और उप चालक गंभीर
Read Also
सिटी पोस्ट लाइव, गिरिडीह: निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मण मोड़ के समीप शुक्रवार काे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराया। हादसे में ट्रक का आधा हिस्सा पुल से नीचे लटक गया। घटना में चालक की स्थिति गंभीर है। उप चालक को भी गंभीर चोट आई है। पुलिस के अनुसार ट्रक कोयला लेकर धनबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक को झपकी लगी जिससे वह ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। चालक और उपचालक दोनों हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को ट्रक से बाहर निकाला। एम्बुलेंस की मदद से घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया गया। अबतक ट्रक चालक का नाम नहीं पता चल पाया है। पुलिस क्रेन से ट्रक को निकालने का प्रयास कर रही है।
Comments are closed.