City Post Live
NEWS 24x7

अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

सिटी पोस्ट लाइव, देवघर: शहर के मदरसा के सामने अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। इधर, घटना के बाद घायल युवक वहीं पड़ा रहा। उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं था। इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गयी। इधर स्थानीय लोगों की मदद से उक्त व्यक्ति को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की। इधर उक्त व्यक्ति का शव सदर अस्पताल में लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात मदरसा के सामने किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हो गया था। इसमें व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में सड़क पर वह तड़प रहा था लेकिन उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं था। मुहल्ले के लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि की। अभीतक कोई व्यक्ति मृतक को जानने वाला या लेने वाला नहीं पहुंचा है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया था।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.