रामगढ़ पेट्रोल भरवाने के दौरान डिक्की से दो लाख रुपए उड़ाए
Read Also
सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र के ब्लॉक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के दौरान उच्चकों ने एक बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपए उड़ा लिए। पीड़ित दुलमी प्रखंड के जामसिंह गांव निवासी सलखु महतो ने शुक्रवार शाम रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है। सलखु महतो चोपन में रेल कर्मी हैं। वे छुट्टी ले कर अपने गांव आए हुए थे। उन्होंने रामगढ़ के भारतीय स्टेट बैंक से 200000 निकाले और अपने घर जा रहे थे। ब्लॉक के पास रिलायंस पेट्रोल पंप में वे पेट्रोल भरवाने के लिए रुके। वहीं पर ही उनका पीछा कर रहे ऊचक्कों ने उनकी डिक्की को तोड़कर 200000 उड़ा लिए। रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि एसबीआई और रिलायंस पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज से ऊचक्कों की पहचान की जा रही है। पेट्रोल पंप पर उन्होंने पूछताछ की तो वहां मौजूद कर्मियों ने बताया कि वे पेट्रोल भर रहे थे इसलिए उनकी नजर उचक्के पर नहीं पड़ी।
Comments are closed.