स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित को शिकारीपाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Read Also
सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित मधु कोल को शिकारीपाड़ा पुलिस गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आवेदन में बताया कि गुरूवार शाम गाय चराने के दौरान युवक ने जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और शुक्रवार सुबह छोड़ दिया। घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी। बाद में मामले में लिखित शिकायत दी। पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए दुमका मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है।
Comments are closed.