City Post Live
NEWS 24x7

चाईबासा : बस और ट्रक की भिड़ंत में 40 लोग घायल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

चाईबासा : बस और ट्रक की भिड़ंत में 40 लोग घायल  

सिटी पोस्ट लाइव, चाईबासा: सिंहभूम जिले के चाईबासा-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग गम्हरिया के पास कारवां बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार करीब 40 लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया है। इसमें से तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उपायुक्त अरवा राजकमल ने सिविल सर्जन को सभी घायलों का बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार घटना रविवार की  सुबह 6:30 बजे की है। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को हाट गम्हरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राम्भिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। खबर लिखने तक घायलों की पहचान नहीं हो पायी है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.