सरायकेला: अस्पताल से नक्सली कैदी शम्भू मांझी फरार
सिटी पोस्ट लाइव, सरायकेला: जिले के सरायकेला स्थित सदर अस्पताल से नक्सली कैदी शम्भू मांझी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया है। अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाजरत नक्सली बुधवार सुबह चार बजकर पांच मिनट पर भागा। उस समय उसकी सुरक्षा में तैनात चार पुलिस जवान और एक एसआइ सो रहे थे। अस्पताल के अन्य स्टाफ भी सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर नक्सली पीछे के रास्ते से फरार हो गया। वह बीते 24 मई से अस्पताल में इलाजरत था। उसके शरीर पर घाव था। जिसका इलाज किया जा रहा था। उसके सुरक्षा में पुलिस जवान व पदाधिकारी भी तैनात थे। जिसके बाबजूद सारी सुरक्षा को चकमा देकर फरार हो गया है। बुधवार को जब अस्पताल कर्मी उसे देखने पहुंचे तो उसे गायब पाया। फिर सरायकेला थाना को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही कैदी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। यह कैदी सीनी से गिरफ्तार किया गया था। ऐसी सूचना है कि वह नक्सली हमले में घायल हुआ था। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं है।
Comments are closed.