मेदिनीनगर: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपित गिरफ्तार
सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करनेे के एक आरोपित युवक काे पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को मेदिनीनगर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अर्जुन राम ने बताया कि मोहम्मदगंज सिंंचाई कॉलोनी परिसर में रहने वाली एक युवती ने 4 वर्षों से शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने और अब शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मोहम्मदगंज थानांतर्गत शिलापर निवासी राजकुमार मेहता के पुत्र कवींद्र मेहता को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Comments are closed.