City Post Live
NEWS 24x7

जलेश्वर महतो अपहरण मामले में आठ अपराधी पुलिस गिरफ्त में

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

जलेश्वर महतो अपहरण मामले में आठ अपराधी पुलिस गिरफ्त में

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड प्रमुख जलेश्वर महतो के अपहरण की घटना रुपए की लालसा से हुई थी। इस मामले पर से रामगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को पर्दा उठाया। एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि कुख्यात अपराधी बाजीराम महतो ने पूरी घटना को अंजाम दिया था। उसके संबंध नक्सलियों के साथ भी है और उसका अपना गिरोह भी है। इस मामले में रामगढ़ जिले पतरातू थाना क्षेत्र के ताला टांड निवासी डब्लू उर्फ इरशाद, पाल गढ़ निवासी राजकुमार महतो, तोकीसूद निवासी अनिल तिर्की, भदानीनगर ओपी क्षेत्र के देवरिया बस्ती निवासी दीपक करमाली, गोला थाने के काला जारा निवासी गंगाधर महतो उर्फ जितेंद्र, हजारीबाग जिले के शाहरुख अंसारी, अजय तूरी उर्फ संजय तूरी, और एक अन्य नाबालिग लड़के को पकड़ा है। उनके पास से एक देसी कट्टा और 8 गोली बरामद किया गया है।
नक्सलियों से है बाजीराम महतो के संबंध
एसपी ने बताया कि पूरे घटना के मास्टर माइंड बाजीराम अभी फरार है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी। उसके संबंध नक्सलियों के साथ रहे हैं और पीएलएफआई से वो जुड़ा है। झारखंड राज्य में उसके खिलाफ कुल आठ मामले पहले से ही दर्ज हैं, जिसमें गोला, सिल्ली और घाटो थाना शामिल है। वह लोगों को डरा कर उनसे रंगदारी भी मांगता था और नहीं देने पर अपहरण की घटना को अंजाम देता था। एसपी ने बताया कि घाटो थाना क्षेत्र में वाम मोर्चा के नेता बालेश्वर महतो की हत्या भी उसने पैसे के लिए ही गोली मार कर की थी। उस घटना में भी यही गैंग शामिल था। सभी घटना को अंजाम देने के बाद जंगल में ही छुपे हुए थे। स्पेसल टास्क फोर्स गठित कर सभी को पकड़ा गया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.