City Post Live
NEWS 24x7

रोहतास : रेप और हत्या की घटना के बाद, पीड़ित परिवार से मिला राजद का शिष्टमंडल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रोहतास : रेप और हत्या की घटना के बाद, पीड़ित परिवार से मिला राजद का शिष्टमंडल

सिटी पोस्ट लाइव : रोहतास जिला मुख्यालय में पिछले दिनों एक बड़ी घटना हुई थी। जिसमे एक 16 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में कोहराम मच गया था। जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय युवती 12वीं की छात्रा थी। जो जो अपने कोचिंग से लौटने के दौरान घर नही पहुचीं तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद सुबह में उस युवती का शव शहर के करीब बेदा नदी में मिला था।

इस घटना के बाद से ही सासाराम सहित समूचे राज्य में राजनीतिक होने लगी। विपक्ष ने सरकार पर जाम कर हमला बोला। और सीधे नीतीश को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया। लिहाज़ा उसी क्रम में आज राजद के एक शिष्ट मंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहूंचा। इस दौरान राजद वरीय नेता अनिल कुमार साधु साथ में नथुनी पासवान जिला परिषद अध्यक्ष के अलावे कई नेताओं ने युवती के परिवार से मुलाक़ात की। वही अनिल कुमार साधु ने राम विलास पासवान पर जाम कर निशाना साधा और कहा कि दलितों का मसीहा कहने वाले राम विलास पासवान आज कहा हैं। दलितों को न्याय की बात करने वाले क्यों न्याय नही दिला पा रहे हैं।

रोहतास : गांव में युवती के शव मिलने से लोगों में आक्रोश, रेप के बाद हत्या करने की आशंका

इतना ही नहीं उन्हों ने कहा कि खुद को अम्बेडकर कहने वाले आज आरएसएस के गोदी में जा बैठे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की। अनिल कुमार ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया की इस घटना में जो भी होगा उसके ऊपर कर्रवाई की जाएगी।    गौरतलब है कि मंगलवार को युवती सासाराम के बेदा स्थित एक बैंक गई थी। छात्रवृत्ति व पोशाक राशि उसके खाते में आई है कि नहीं उसी की जानकारी लेने गई थी। मंगलवार शाम में बारिश के कारण लड़की रास्ते में ही कहीं रुक कर बारिश रुकने का इन्तजार करने लगी। उसी दरम्यान दरिंदों ने उसे हवस का शिकार बनाया और उसकी हत्या कर बरांव गांव के पास फेंक दिया।

रोहतास से विकाश चन्दन की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.