रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने यौन शोषण के आरोपित चालक को उसके पद से हटा दिया है। उस पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा है।
Read Also
यह मामला सामने आते ही मंत्री ने गुरुवार की देर रात ही उसे तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया। मंत्री के प्रेस सलाहकार संजय ठाकुर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के कदमा में रहने वाली एक महिला ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में चालक प्रद्युत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने दुष्कर्म किए जाने, धमकी देने, गर्भपात कराने और धोखाधड़ी कर सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
Comments are closed.