सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में टेंट हाउस मालिक के घर पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टेंट हाउस के मालिक का नाम नारायण गुप्ता प्रसाद बताया गया है। अपराधियों द्वारा तीन राउंड गोली चलाई गयी। लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया। घटना शुक्रवार देर रात की है। टेंट हाउस मालिक से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन दिनेश गोप के नाम पर लेवी मांगी गयी थी। सूचना है कि दिनेश गोप के नाम पर शहर के कई अन्य व्यवसायी से लेवी मांगी जा रही है। सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।शीघ्र ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिटी एसपी खुद घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार को धुर्वा थाना पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Read Also
Comments are closed.