City Post Live
NEWS 24x7

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया हैं। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित कुलदीप भगत को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को मामला देर रात पुलिस और सीडब्ल्यूसी के पास पहुंचा था। घटना 11 अगस्त की है। बताया जाता है कि छात्रा घर में अकेली थी। उसका फायदा उठा कर पड़ोस में ही रहने वाले कुलदीप भगत ने घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद छात्रा का गला दबाकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। धमकी देते हुए आरोपित ने कहा था कि यह बात किसी को बताई तो तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। घटना के 3 दिनों के बाद तकलीफ होने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी।
समाज के डर से वह चुप रहे लेकिन परेशानी बढ़ने पर पीड़िता के परिजन सामने आए और शिकायत दर्ज करायी। मामला सामने आने के बाद अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि इससे पहले भी वह उसकी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर चुका है। इसके अलावा कई अन्य लड़कियों से दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.