City Post Live
NEWS 24x7

रांची के नामकुम में कुल्हाड़ी से काटकर पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित राजाउल्लातु सोगोद गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजाउल्लातु सोगोद गांव निवासी करम मुंडा ने अपनी पत्नी नंदिया देवी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि करम मुंडा शराब के नशे में था। इस दौरान पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि करम मुंडा ने घर में रखे कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
घटना के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया था। लेकिन ग्रामीणों ने उसे ढूंढ कर पकड़ लिया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपित पति करम मुंडा के द्वारा अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.