City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के हजारीबाग में दो गुटों में झड़प, सदर इंस्पेक्टर घायल

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, हजारीबाग:  झारखंड के हजारीबाग  जिले के कटकमदाग थाना अंतर्गत दो गुटों में झड़प हुई है। जिसमें पुलिस को बल का उपयोग करना पड़ा। आलम यह है कि आधे दर्जन से अधिक गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं ट्रकों पर पथराव भी हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीन डीएसपी स्तर के पदाधिकारी एसडीओ और कई पदाधिकारी ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया है।

बताया जा रहा है कि हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर एक दूसरे पर पथराव किया है। स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं सदर इंस्पेक्टर गणेश सिंह घायल हो गए हैं। बाद में एसडीओ मेघा भारद्वाज, डीएसपी कमल किशोर, भूपेंद्र रावत एवं विवेकानंद ठाकुर के नेतृत्व मेंपुलिस बल पहुंचने पर मामला नियंत्रित हुआ। अभी भी घटनास्थल पुलिस छावनी मेंतब्दील है। स्थिति नियंत्रण में है। प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आयी है कि प्रतिबंधित पशु के वध को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.