City Post Live
NEWS 24x7

लोहरदगा: सदर अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने की आत्महत्या

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, लोहरदगा: सदर अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में भरती कोरोना पॉजिटिव मरीज ने मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली। कुछ दिन पहले ही मरीज की रिपोर्ट आई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया था। सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में वह अकेले था। बेडशीट से पंखे में फांसी लगा लिया। सुबह जब सफाई कर्मचारी वहां गया तो मामले की जानकारी हुई। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभू नाथ चौधरी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही युवक की रिपोर्ट आई थी।

युवक महाराष्ट्र के मुंबई से लौटा था, जिसके बाद उसे सिस्टम एकांतवास किया गया। लोहरदगा सदर अस्पताल में स्थित करोना टेस्ट ट्रू नेट मशीन से जांच करने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। उन्होंने बताया कि मरीज किस वजह से फांसी लगाया है इस कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मरीज लोहरदगा जिला के भंडरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी उम्र 40 वर्ष थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.