सिटी पोस्ट लाइव, कोडरमा: चंदवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदवारा बैंक आँफ इंडिया के पास गुरूवार की सुबह 6 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सुरेंद्र यादव (40) की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। सुरेंद्र यादव ग्राम कमैडीह, पथलडीहा का रहने वाला था है जबकि घायल पप्पू यादव ( 24) ग्राम चिगलाबार का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार अपनी मोटरसाइकिल से दोनों अपने घर चिगलाबार से हजारीबाग जा रहे थे।
Read Also
इसी दौरान चंदवारा में अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया ,जहां सुरेंद्र यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घायल पप्पू यादव का इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है।
Comments are closed.