City Post Live
NEWS 24x7

धारदार हथियार से गला रेत भतीजे ने कर दी चाची की हत्या, गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

धारदार हथियार से गला रेत भतीजे ने कर दी चाची की हत्या, गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव, लातेहार: लातेहार सदर थाना क्षेत्र के तुरी टोला गांव निवासी मांगो देवी (45) की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर कर दी गई। हत्यारा मृतक महिला का भतीजा  है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। हालांकि हत्या के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को मांगो देवी का पति और उसकी बेटी ईंट बेचने घर से बाहर गए थे।

इसी दौरान आरोपी कईला भुइयां अपनी चाची को जबरन अपने घर में ले गया। कईला नशे में धुत था। जब महिला ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने घर में रखे धारदार हथियार से महिला के गले में मार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला के शव को घर से बाहर निकाल ही रहा था कि उसी दौरान महिला की बेटी वहां आ गई। बेटी के हल्ला हंगामा करने पर आसपास के लोग वहां जमा हुए और कईला को पकड़ कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डीएसपी विरेंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी कईला भुइयां को भी गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में डीएसपी वीरेंद्र कुमार राम ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही हत्या के कारण का खुलासा कर दिया जाएगा।

मृत महिला के दोनों बेटे फंसे हैं बाहर

मृतक महिला के पति केशव भुइयां ने बताया कि उसके दोनों बेटे भट्ठा में काम करने बाहर गए थे। लॉक डाउन में वे लोग वहीं फंसे हुए हैं। इस कारण वे लोग अपनी मां के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाएंगे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.