City Post Live
NEWS 24x7

बदहजमी और फूड पाइज़निंग ठीक करें इन घरेलू नुस्खों से, मिलेगी तुरंत रहत

सबसे ज्यादा होने वाली बीमारी है फूड पॉइजनिंग

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

बदहजमी और फूड पाइज़निंग ठीक करें इन घरेलू नुस्खों से, मिलेगी तुरंत रहत

सिटी पोस्ट लाइव : खाने के शौकिन के लिए सबसे दर्दनाक चीज होती है कि अपनी पसंदीदा चीज खाने पर बीमार पड़ जाना। खाने की चीजों से बीमारी किसी भी तरह की हो सकती है इनमें सबसे ज्यादा होने वाली बीमारी है फूड पॉइजनिंग। फूड पॉइजनिंग के आम लक्षण में चक्कर आना, जी मिचलाना, उल्टी और दस्त होते हैं। यदि आपको भी खाना नुकसान कर गया हो और खाने से फूड पॉइजनिंग हो गई हो तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर अपने पेट के ठीक करें।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर खाने से पैदा हुए फूड पॉइजनिंग करने वाले बैक्टिरिया से लड़ने में मदद करता है। एक कप पानी में 1-2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। फूड पॉइजनिंग ठीक करने के लिए इसे दिन में 2 से 3 बार पिएं।

शहद और अदरक

अदरक लंबे समय से कई बीमारियों को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अदरक के साथ शहद की 1-2 चम्मच और पानी मिलाकर लेने से फूड पॉइजनिंग में राहत मिलती है। अदरक में मौजूद तत्व पाचन क्रिया को सुधारते हैं और शहद ठीक होने की क्षमता को बढ़ाता है।

लहसुन

लहसुन में एंटीवायरल, एंटीबैक्टिरियल और एंटी फंगल तत्व मौजूद होते हैं। लहसुन की एक कली को पानी के साथ सटकने से पाचन तंत्र साफ हो जाता है। वहीं जो लोग लहसुन की महक बर्दाशत कर सकते हैं वो इसके जूस का सेवन करें तो वो ज्यादा फायदा करेगा।

नींबू का रस

नींबू का रस पूरी तरह से शरीर को ठीक करने के लिए होता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इससे पाचन क्रिया भी सुधरती है। एक ग्लास पानी के साथ आधा नींबू मिलाकर पीने से फूड पॉइजनिंग ठीक करने में मदद मिलती है। इसमें स्वाद के लिए शहद भी मिलाया जा सकता है।

बेसिल

बेसिल की कुछ पत्तियों को पीस कर उनका रस निकाल लें। इसे एक चम्मच शहद के साथ या एक चम्मच इलायची पाउडर के साथ लें। इसमें मौजूद तत्व बीमारी वाले बैक्टिरीया को मारने में मदद करते हैं।

विटामिन सी

बिटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये शरीर से बैक्टिरीया और टॉक्सिन हटाता है। फूड पॉइजनिंग को ठीक करने के लिए विटामिन सी युक्त फल खाने चाहिए जैसे संतरा, अमरूद, कीवी।

केला

फूड पॉइजनिंग ठीक करने के लिए रोज एक केला खाएं या उसे दही के साथ मिलाकर खाएं। केले में फाईबर और पोटाशियम होता है। इससे शरीर से कम हुआ पोटाशियम वापस मिलता है और ऊर्जा भी आती है।

जीरा

जीरा फूड पॉइजनिंग में सबसे जल्दी आराम करता है। एक चम्मच जीरा पानी में पकाएं। इसे एक चम्मच धनिया के रस के साथ मिलाएं और इसमें थोड़ा नमक मिलाकर इसका सेवन करें।

मेथी और दही

दही में फूड पॉइजनिंग ठीक करने वाले एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं। एक बड़ी चम्मच दही के साथ एक छोटी चम्मच मेथी के दाने मिलाकर खाएं। इससे पेट दर्द और उल्टी में तुरंत आराम मिलेगा।

प्राकृतिक तेल

ये आम नुस्खा नहीं है लेकिन ये बेहद असरदार है। इसके लिए थाइम या अजवायन की पत्ती के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आराम पाने के लिए एक ग्लास पानी में एक बूंद तेल मिलाएं और इसे दिन में 1 से 2 बार पिएं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.