सिटीपोस्टलाईव : राजधानी में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है|पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस बढऩे के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गंगा के तटीय पूर्वी और उत्तरी हिस्से में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है। सोमवार को गया का अधिकतम तापमान बढ़कर 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को औरंगाबाद और गया का अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच सकता है|
Comments are closed.