बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालो के लिए बड़ी खुशखबरी है| काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है| लगातार एक के बाद एक अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं में काम कर रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म ‘भारत’ में काम करने के लिए समय निकाल लिया है| 10 साल बाद सलमान खान और निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ काम करने के लिए प्रियंका बेहद उत्साहित हैं| फिल्म को लेकर तैयारी में जुटे जफर इस बात से खुश है कि ‘भारत’ से प्रियंका की घरेलू फिल्म उद्योग बॉलीवुड में वापसी हो रही है। फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Read Also
Comments are closed.