City Post Live
NEWS 24x7

अपनी इंगेजमेंट पार्टी में जमकर थिरकी प्रियंका चोपड़ा, ये सितारों ने लगायी चार चाँद

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : अपनी इंगेजमेंट पार्टी में जमकर थिरकी प्रियंका चोपड़ा, ये सितारों ने लगायी चार चाँद. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (36) ने अमेरिकन सिंगर और अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास (25) से सगाई कर ली है. शनिवार दोपहर प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी हुई और शाम को इनकी एंगेजमेंट पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें दोनों के करीबी और दोस्त शामिल हुए. पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसका एक इनसाइड वीडियो निक जोनास ने इंस्टा स्टोरी पर जारी किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा दिल खोलकर झूमती और नाचती दिखाई दे रही हैं. प्रियंका-निक के साथ वीडियो में वीजे अनुषा भी डांस करती नजर आ रही हैं.

 

सगाई के दूसरे द‍िन रविवार को प्र‍ियंका चोपड़ा को न‍िक जोनस के साथ अनाथ आश्रम के बाहर स्पॉट किया गया. दरअसल प्र‍ियंका अपने जन्मद‍िन और ज‍िंदगी के हर खास मौके पर अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ समय बिताने जाती हैं. इस बारे में प्र‍ियंका की मां मधु चोपड़ा ने पि‍छले द‍िनों एक इंटरव्यू में खुलासा किया था.न‍िक के साथ अनाथ आश्रम पहुंची प्र‍ियंका ने बच्चों के साथ डांस किया. मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथ आश्रम पहुची थीं.

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘रोका’ की रस्म पूरी करने के दो दिन बाद अमेरिकी पॉप गायक निक जोनस अपने माता-पिता के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं. निक और उनके माता-पिता भारत से रवाना हुए।जैसे ही ‘चेन्स’ के गायक ने हवाईअड्डे पर प्रवेश किया, उन्होंने भारतीय पैपराजी को हाथ हिलाकर अलविदा कहा. निक अपने परिवार के साथ 16 अगस्त को मुंबई आए थे. प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को ‘रोका’ की रस्म के साथ अपने रिश्ते पर आधिकारिक रूप से मुहर लगा दी. ‘रोका’ की रस्म यहां अभिनेत्री के आवास पर हुई थी.

यह भी पढ़ें – अब एटीएम में रात 9 बजे के बाद नहीं डाल पाएंगे कैश, पढ़ें पूरी खबर

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.