सिटी पोस्ट लाइव :भजन गायक अनुप जलोटा तीन बार कर चुके हैं शादी लग चूका है कास्टिंग काउच का आरोप …गायक अनुप जलोटा अपने भक्ति संगीत, भजन और कविता गज़ल के लिए प्रसिद्ध है। गीत ‘एसी लागी लगान’ ने अनुप जलोटा को भजन सम्राट बना दिया।भजन सम्राट के रूप में से प्रसिद्ध 65 वर्षीय जलोटा को 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। भजन गायक जलोटा ने हाल ही में विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस 12 में प्रवेश किया। इस शो में प्रवेश करके जलोटा ने अपने दोस्तों और प्रशंसकों को चौंका दिया। जलोटा का सिर्फ यही फैसल चौकाने वाला नहीं है बल्कि इस प्रतिष्ठित गायक का अतीत भी विवादास्पद रहा है।
अनुप तीन बार विवाह कर चुके हैं उनका पहला विवाह उनके परिवार की मंजूरी के बिना हुआ था। उन्होंने गुजराती लड़की सोनाली शेथ से विवाह किया था जबकि सोनाली एक संगीत छात्र थीं। यह जोड़ी संगीत कार्यक्रम में “अनुप और सोनाली जलोटा” के रूप में बहुत लोकप्रिय हुई थी। उन्होंने दूसरी शादी बिना भाटिया से किया ये एरेंजे मैरेज था। लेकिन ये शादी भी चल नहीं पाई और जल्द ही तलाक हो गया। बाद में उन्होंने पूर्व प्रधान मंत्री आईके गुजराल और निर्देशक शेखर कपूर की पहली पत्नी के मेधा गुजराल से विवाह किया,शेखर कपूर ने मेधा को 1994 में तलाक दे दिया था।इन दोनों को 1996 में एक बेटा हुआ जिसका नाम आर्यमान है। 25 नवंबर, 2014 को लिवर फेल होने के कारण मेधा जलोटा न्यूयॉर्क के अस्पताल में मृत्यु हो गई।
साल 2010 में जलोटा पर रीना गोलन नाम के एक मॉडल ने कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। ‘हालांकि अनुप ने ये माना कि वो रीना को जानते है , लेकिन उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप को खारिज कर दिया।फ़िलहाल अनुप अपने छात्र जसलिन के साथ बिग बोस में हिस्सा ले रहें है। जसलीन ने कहा थी अनुप उनके रिश्ते को शो के दौरान सार्वजनिक करेंगे। जसलिन के इस बयान के बाद लगातार दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
Comments are closed.