City Post Live
NEWS 24x7

हॉकी झारखंड के बालक और बालिकाओं की टीम जीती

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची: हरियाणा के पंचकुला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 के दूसरे मैच में हॉकी झारखंड के बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने अपना-अपना मैच जीता। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने यह जानकारी रविवार को दी।

 

 

उन्होंने बताया कि झारखंड बालिका हॉकी टीम ने हॉकी उत्तर प्रदेश को 3-1से पराजित किया। झारखंड टीम की ओर से रजनी केरकेट्टा दो गोल और निशा मिंज ने एक गोल किए। दूसरी ओर झारखंड बालक टीम ने हॉकी मनीपुर को 3-2 से पराजित किया। झारखंड टीम की ओर से दीपक सोरेंग, नवीन केरकेट्टा और बिल्शन दोदराय ने एक-एक गोल किया। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.