सिटी पोस्ट लाईव : राजगीर में 16 मई से मलमास मेला शुरू हो रहा है और राज्य सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है| बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने इसके लिए टूर पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को बस 300 रुपये खर्च करने होंगे| पर्यटन विभाग के तरफ से 16 मई से 13 जून तक प्रतिदिन होटल कौटिल्य विहार से राजगीर के लिए पर्यटक बस खुलेगी जिसका किराया मात्र 300 रुपये होगा| राजगीर में लगने वाले मलमास मेला सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि पुरे देश विदेश में प्रख्यात है। हर तीन साल पर यहां मेला लगता है। मलमास में एक माह तक मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। इस दौरान भगवान की आराधना की जाती है। राजगीर में 22 कुंड हैं। इसमें ब्रह्मकुंड, सप्तधारा, व्यास, अनंत, मार्केडेय, गंगा-यमुना, काशी, सूर्य, चंद्रमा, सीता, राम-लक्ष्मण, गणेश, अहिल्या, नानक, मखदूम, सरस्वती, अग्निधरा, गोदावरी, वैतरणी, दुखहरनी, भरत और शालीग्राम कुंड हैं।
राजगीर में विश्व शांति स्तूप, सोन भंडार, जरासंघ का अखाड़ा, बिंबिसार की जेल, नौलखा मंदिर, जापानी मंदिर, रोपवे, घोड़ा कटोरा डैम, वेणुवन, वीरायतन, मणियार मठ, श्रीकृष्ण भगवान के रथ के चक्कों के निशान, सुरक्षा दीवार, जेठियन बुद्ध पथ, बाबा सिद्धार्थ नाथ का मंदिर, सप्तपर्णी, जैन मंदिर आदि बहुत मशहूर है जिसे देखने के लिए पुरे देश विदेश के पर्यटकों का जमावड़ा लगता है|
Comments are closed.