घर में सभी प्रकार से सुखी रहना हर इंसान को पसंद है, सभी अपने घर की सुख शांति के लिये प्रयास भी करते है लेकिन कभी कभी किये गये प्रयास से कोई विशेष लाभ नहीं मिलता। ऐसे में वास्तुशास्त्र में घर में शान्ति और सुख बनाएं रखने के लिए कुछ वस्तुओं का होना जरूरी माना जाता है। आज इस लेख में इन वस्तुओं के बारे में बात करेंगे-
- घर के उत्तर दिशा में पानी से भरी सुराही होने से घर में हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अगर ऐसा संभव न हो तो उत्तर दिशा की दीवार पर पानी वाली तस्वीर भी लगा सकते हैं।
- घर में सुख शान्ति को बनाएं रखने के लिए हनुमान जी की मूर्ति को दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाएं।इस दिशा में हनुमान जी की मूर्ति विशेष लाभदायक होती है।
- वास्तु शास्त्र में सबसे अधिक महत्व घर केमुख्य दरवाजे का माना जाता है। घर के मुख्य दरवाजे पर देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और स्वास्तिक का चिन्ह जरूर लगाएं या बनाएं।
- घर के जिस हिस्से में सबसे ज्यादा समय गुजारते हैं वहां पर एक क्रिस्टल बॉल रखें। जिससे सकारात्मक प्रभाव आप पर पडता रहेगा।
- घर में कहीं भी वास्तु दोष से आ रही परेशानी को दूर करने के लिये घर में तांबा, पीतल, पत्थर या फिर पंच धातु का पिरामिड रखें।
Comments are closed.