City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा ने 25हजार से अधिक मतदान केंद्रों के लिए फोटोयुक्त बूथ कमेटी का किया गठन : गिलुवा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

भाजपा ने 25हजार से अधिक मतदान केंद्रों के लिए फोटोयुक्त बूथ कमेटी का किया गठन : गिलुवा
सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने बताया कि पार्टी ने पूरे प्रदेश में 25 हजार से ज्यादा बूथों के फोटोयुक्त बूथ कमिटि का गठन कर लिया है। लक्ष्मण गिलुवा ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में विधानसभा कोर कमेटी और लोकसभा संयोजकों के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश नेतृत्व कार्यकर्ताओं के परिश्रम और प्रयासों से संतुष्ट है। बूथ कमिटी के अतिरिक्त लाभुकों की सूची, मोटरसाईकिल धारकों की सूची, स्मार्टफोन धारकों की सूची बनाने सहित 19 प्रकार के कार्यों को बूथ स्तर पर पूर्ण किया जा रहा है। यह कार्य भी अंतिम चरण में है। शीघ्र ही शेष बचे कार्य पूर्ण कर लिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी सरकार की उपलब्धियों, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के अपार समर्थन से आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटों पर चुनाव जीतेगी। गिलुवा ने कहा कि हेमंत सोरेन की संघर्ष यात्रा को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। आजसू की स्वाभिमान यात्रा पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सबका हक है। आजसू एनडीए का मजबूत घटक दल है।  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश से शहीदों के गांवों एवं सरना स्थल, जाहेर थान की पवित्र मिट्टी को संग्रहित कर आगामी 23 जनवरी को रांची स्थित बिरसा पार्क लाएगी, जहां झारखंड के शहीदों के सम्मान में भगवान बिरसा की 100 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ शहीदों की गाथायें संग्रहित की जाएगी। राज्य सरकार के इस प्रयास को प्रदेश भाजपा सहयोग कर रही है। यह ऐतिहासिक कार्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में होने जा रहा है, जो सराहनीय प्रयास है। आगामी 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दौड़ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है, जिस दिन भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों से गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है। भारत की एकता और अखंडता की रक्षा में सरदार पटेल का नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। उन्होंने कहा कि एकता दौड़ में भाजपा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। महागठबंधन पर बोलते हुए लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि यह ठगबंधन है जिसे जनता का समर्थन प्राप्त नहीं होगा। हेमंत सोरेन की संघर्ष यात्रा भी पूरी तरह विफल हो रही है तथा इसे भी जनता का समर्थन नहीं प्राप्त हो रहा है। आज की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद विद्युतवरण महतो, समीर उरांव, आदित्य साहू, सत्येन्द्र तिवारी, प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, महामंत्री दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, सांसद राम टहल चौधरी, बी.डी. राम, प्रदेश कोषाघ्यक्ष महेश पोद्दार, सुदर्शन भगत, मंत्री सी.पी. सिंह, विधायक नवीन जयसवाल, बिरंची नारायण, जीतूचरण राम, राम कुमार पाहन, गंगोत्री कुजूर, मेनका सरदार, विमला प्रधान, फूलचंद मंडल, राधाकृष्ण किशोर, ताला मरांडी, हरेकृष्ण सिंह, नागेन्द्र महतो, निर्भय शाहाबादी, संजय सेठ, शेखर अग्रवाल, परमा सिंह, श्रीचन्द्र प्रजापति सहित लोकसभा के संयोजक एवं विधानसभा कोर कमिटि के सदस्यगण एवं विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.