City Post Live
NEWS 24x7

अमर बाउरी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की जगह जेल और केवल जेल

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

अमर बाउरी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की जगह जेल और केवल जेल

सिटी पोस्ट लाइव, बोकारो : खेलमंत्री अमर बाउरी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की जगह जेल और केवल जेल है। उन्हें कोई नहीं बचा सकता। सरकार खेल हित में तत्पर है। झारखंड के खिलाड़ी देश के लाल हैं और सरकार उनके साथ है। रविवार को बोकारो में खेल मंत्री बाउरी झारखंड ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष मधुकांत पाठक द्वारा सरकार पर खिलाड़ियों की उपेक्षा से संबंधित आरोप के बारे में पूछे जाने के सवाल का जवाब दे रहे थे। वे एक बैठक में शामिल होने बोकारो आये थे। बाउरी ने कहा कि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक का बयान उनकी बौखलाहट का नतीजा है। उनके ऐसे बयान से प्रतीत होता है कि वे सरकार पर अनैतिक दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह सफल नहीं होगा। इस तरह की राजनीति से निश्चित तौर पर खेल और खिलाड़ियों पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ेगा, लेकिन सरकार प्रभाव नहीं पड़ने देगी। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा।

24 अक्टूबर को मधुकांत पाठक ने सरकार पर लगाया था यह आरोप
झारखंड ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष मधुकांत पाठक ने 24 अक्टूबर को बोकारो में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि झारखंड में खेल को बर्बाद करने में सबसे बड़ा हाथ अगर किसी का है तो वो हैं कोच। खेल प्रशिक्षकों ने इस राज्य का बंटाधार करके रख दिया है। इसके साथ ही पाठक ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर अंगुली उठाते हुए जिन्होंने कभी लूडो भी नहीं खेला है, ऐसे-ऐसे लोग खेल विभाग में सचिव और डायरेक्टर बनाये जाते हैं। ऐसे लोग भला खेल की स्थिति और खिलाड़ियों का दर्द क्या समझेंगे। यही कारण है कि राज्य में खेल अधिकारियों के आगे-पीछे घूमकर पिछड़ गया है। पाठक ने सरकार पर आरोप लगाया था कि कैश अवार्ड के लिए यहां पिक एंड चूज किया जाता है। इसके लिए मंत्री पीत पत्र लिखते हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.