City Post Live
NEWS 24x7

त्रिपुरा से 107 मजदूरों को लेकर लातेहार पहुंची विशेष ट्रेन

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, लातेहार: त्रिपुरा से 107 मजदूरों को लेकर शुक्रवार की दोपहर में मजदूर विशेष ट्रेन लातेहार पहुंची। ट्रेन में लातेहार के अलावे  चतरा जिले के मजदूर सवार थे। प्रवासी मजदूरों के  आगमन  को लेकर  लातेहार अपर समाहर्ता शिकारी कच्छप, निदेशक पंकज कुमार सिंह,जिला आपूर्ति पदाधिकारी सागर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक  समेत प्रशासनिक टीम स्टेशन परिसर में कैंप  किए हुए थे ।लातेहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद सभी मजदूरों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ लातेहार पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए प्रारंभिक जांच सह विश्राम केंद्र में ले जाया गया।  सभी मजदूरों की प्रारंभिक जांच आरंभ कर दी गई है।
जांच के बाद मजदूरों को 14 दिनों के लिए गृह एकांतवास में भेजा जाएगा। बताया गया कि आने वाले सभी मजदूर ऑरेंज जोन से थे। इसी कारण प्राथमिक जांच के बाद उन्हें गृह एकांतवास में भेजा जाएगा। सभी मजदूरों पर विशेष निगरानी भी रखी जाएगी। इसके लिए संबंधित पंचायत सेवक मुखिया और अन्य लोगों को भी विशेष निर्देश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को वापस लौटने वाले अधिकांश मजदूर ईट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर थे। यह लोग गत अक्टूबर-नवंबर माह में  ईट भट्ठे में काम करने त्रिपुरा के जिरानिया के अलावे आसपास के क्षेत्रों में गए थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.