City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड : कोरोना के 14255 सक्रिय मामले, 3704 नए केस, चार की मौत

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

रांची : झारखंड में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। बढ़ रहे मामले ओमिक्रोन की ओर इशारा कर रहे है। हालांकि अबतक राज्य में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के सक्रिय 14255 मामले में सबसे अधिक 4628 राजधानी रांची में है। जिले में कुल 91419 पॉजिटिव के है। जबकि जिले में कुल 85204 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। सबसे अधिक कोरोना के 1309 नए केस रांची से मिले हैं।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक राज्य में कोरोना से 435 लोग स्वस्थ हुए हैं। शुक्रवार सुबह तक राज्य में कोरोना के 3704 नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना से चार मरीज की मौत हुई है। मृतकों में धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो और रांची से एक मरीज शामिल है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 365222 हो गयी है। राज्य में कुल 18317296 सैंपल की जांच की गयी है। अब तक राज्य में 5153 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 94.68 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है।

दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी और रांची नगर आयुक्त मुकेश कुमार भी संक्रमित हो गए हैंरिम्स के मेडिसिन एचओडी डॉ. विद्यापति सहित छह डॉक्टर और सदर अस्पताल के तीन डॉक्टर तथा जमशेदपुर के 10 डॉक्टर भी संक्रमित हुए हैं।

रिम्स के कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. देवेश कुमार ने बताया कि जिस तरह संक्रमण फैल रहा है उसके साफ हो गया है कि कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.