City Post Live
NEWS 24x7

गिरिडीह: होम क्वारेन्टाईन में कोरोना संदिग्ध की मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, गिरिडीह: होम कोरेंटाइन में रह रहे सरिया थाना क्षेत्र के चीरूवां कारीटांड निवासी की मौत हो जाने की सूचना है।इस संबंध में सरिया पूर्वी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अर्जुन आर्य ने बताया कि चिरूवां के कारीटाड निवासी 60 वर्षीय अशोक यादव पिता पोखन यादव मुंबई में टैक्सी चलाता था।

बीते 10 दिन पूर्व वह अपनी टैक्सी से ही मुंबई से घर लौटा था। घर लौटने के पश्चात वह होम क्वॉरेंटाइन में था। 5 दिन बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। प्राथमिक इलाज सीएचसी बगोदर में कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया था। परंतु उक्त व्यक्ति पीएमसीएच ना जाकर आईकॉन हॉस्पिटल धनबाद में अपना इलाज प्रारंभ किया। जहां डॉक्टर एनके सिंह ने उसका इलाज किया। बताया जाता है कि उक्त अस्पताल में 3 दिन भर्ती रहने के पश्चात सोमवार को वह वापस अपना घर आ गया। इस बीच मंगलवार की रात में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति डायबिटीज पैसेंट था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.