सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमित नये मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में को भी राज्य के विभिन्न जिलों से 62 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2877 हो गयी है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार सुबह 9.00बजे जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2077 हो गयी है। वहीं 789 संक्रमितों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
विभिन्न जिलों से 62 संक्रमित स्वस्थ होकर घर वापस लौट गये। वहीं कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या भी बढ़कर 20 पहुंच गयी है। राज्य में रिकवरी दर 72.46 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो राष्ट्रीय औसत 60.86 से बेहतर है। वहीं मृत्यु दर 0.70 प्रतिशत है, यह भी राष्ट्रीय औसत 2.82 से बेहतर है।
Comments are closed.