City Post Live
NEWS 24x7

वेलेंटाइन डे के दिन रिलीज होगी फिल्म फेसबुक वाला प्यार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

वेलेंटाइन डे के दिन रिलीज होगी फिल्म फेसबुक वाला प्यार

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: अक्की फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म फेसबुक वाला प्यार वेलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी को देशभर के विभिन्न सिनेमा घरों में रिलीज होगी। यह एक पारिवारिक फिल्म है। इसकी शूटिंग अन्य जगहों के अलावा झारखंड के लोहरदगा, रांची, नेतरहाट में हुई है। फिल्म में 80 प्रतिशत कलाकार झारखंड के हैं। यह जानकारी सोमवार को प्रेसवार्ता में इस फिल्म के अभिनेता राहुल बग्गा और अभिनेत्री नैंसी ठक्कर ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि फेसबुक आज सभी युवाओं के लिए मौज मस्ती और प्यार के साथ-साथ जीवन साथी ढूंढने के लिए एक प्लेटफार्म बन चुका है। फेसबुक के इसी ताने-बाने को बुनती है यह फिल्म। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वह सब कुछ है, जो आज के युवा चाहते हैं। फिल्म की कहानी है कि एक लड़का लव मैरिज करना चाहता है, लेकिन उसके परिजन लव मैरिज के खिलाफ हैं। फिल्म में अभिनेता और अभिनेत्री को फेसबुक के माध्यम से प्यार होता है और दोनों शादी करना चाहते हैं। लड़की मुंबई की है, जबकि लड़का गांव का रहने वाला है। फिल्म में कॉमेडी भी है। इसके अलावा फिल्म में कई गाने भी हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में शूटिंग के दौरान यहां के लोगों का काफी सहयोग मिला। यहां के प्रशासन ने भी बहुत मदद की। यहां के कलाकार काफी अच्छे हैं। फिल्म में सोनू निगम, अंकित तिवारी, सोनू कक्कड़ और अमन त्रिखा ने गाना गाया है। फिल्म को स्पिरिचुअल हाउस एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिजीज किया जा रहा है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.