कोकर- लालपुर मार्ग पर फंसा पुआल लदा ट्रक, जाम
Read Also
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर शिव मंदिर के समीप एक पुआल लदा ट्रक लाइट के बांस में फंस गया। इससे सड़क पर जाम लगा हुआ है। गुरुवार सुबह से ही चार पहिया वाहन कोकर-लालपुर मार्ग पर नहीं चल पा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम है और अब तक प्रशासन बांस में फंसे हुए ट्रक को नहीं निकाल पाया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान चार एंबुलेंस को भी रिम्स जाने में परेशानी हुई। स्थानीय लोगों से पूछ कर एंबुलेंस का चालक दूसरे रास्ते से मरीज को रिम्स ले गया। उल्लेखनीय है कि कोकर दुर्गा पूजा समिति की ओर से सड़क पर द्वार बनाया गया था। जिसमें पुआल लदा ट्रक फंस गया है।
Comments are closed.