City Post Live
NEWS 24x7

चुनाव बाद देश में बनेगा धर्मनिरपेक्ष गठबंधन : सीताराम येचुरी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

चुनाव बाद देश में बनेगा धर्मनिरपेक्ष गठबंधन : सीताराम येचुरी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के बाद धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनेगा। जो एक वैकल्पिक धर्मनिरपेक्ष सरकार देगा। येचुरी शनिवार को माकपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में यूपीए गठबंधन भी आम चुनाव के बाद ही बना था। जिसके बाद मनमोहन सिंह ने 10 वर्ष तक सरकार चलायी। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश के संसदीय संस्थाओं को नष्ट करने का आरोप लगाया। केंद्र सरकार सीबीआई, सीबीसी और चुनाव आयोग को भी खत्म करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को नेता की नहीं नीति की जरुरत है। उन्होंने कहा कि वामपंथी दल संसद में अपने को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। साथ ही वामपंथी दलों का प्रयास होगा कि भाजपा विरोधी वोटो का कम से कम वंटवारा हो। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। बिना किसी पार्टी से विचार विर्मश किये सवणों को 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। पांच प्रदेशों में हार के बाद भाजपा ने एक नया चुनावी जुमला जनता के बीच फेंकने का काम किया है। उन्होंने कहा सीएमआइ की रिपोर्ट के अनुसार एक सौ 10 लाख लोगों की छटनी 2018 में की गयी है। नोट बंदी से आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राहुल गांधी भी महागठबंधन में पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते है। लेकिन यह चुनाव के बाद महागठबंधन में शामिल सभी पाटियां मिलकर निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि 2004 में कोई भी नहीं जानता था कि सिंह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के खिलाफ लोगों में अंसतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के अलावा और कोई चारा नहीं है। इससे देश के लोगों को सर्तक रहने की जरुरत है। येचुरी ने कहा कि वामदल पश्चिम बंगाल की तृणमुल कांग्रेस और तमिलांडु में अन्नादम्रुक की सरकार को हटाने के लिए लगातार लोगों के बीच जाकर जागरुकता अभियान चला रहे है। प्रेस कांफ्रेस में माकपा के राज्य सचिव मंडल के सदस्य प्रकाश विप्लव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.